VIDEO: लड़की का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया मनचला, जमकर हुई पिटाई

Shamli news, शामली। यूपी के शामली एक मनचले को युवती का पीछा करना उस समय भारी पड़ गया जब युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। करीब आधे घंटे तक लात, घूसों और बेल्ट से उसकी जमकर धुनाई की। तब तक मनचले की पिटाई करते रहे जब तक वह अधमरा होकर नीचे नहीं गिर गया। युवक की धुनाई के बाद युवती के परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीछा करते हुए घर तक पहुंचा युवक

पीछा करते हुए घर तक पहुंचा युवक

मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के जैन मोहल्ले का है, जहां की रहने वाली एक युवती शहर के ही एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग के लिए जाती है। जब वहां से कोचिंग करके लौट रही थी तो एक युवक उसका पीछा करने लगा। पीछा करते हुए वह उसके घर तक जा पहुंचा।

जमकर हुई मनचले की पिटाई

जमकर हुई मनचले की पिटाई

युवक को पीछा करते हुए लड़की की मां ने देख लिया तो उसने शोर मचा दिया। युवती की मां के शोर मचाने पर मनचला युवक वहां से भागने लगा, लेकिन युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर लात, घूसों और बेल्ट से उसकी धुनाई की। युवती के परिजनों की पिटाई से मनचले युवक को काफी चोटें आईं, जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

मुकदमा दर्ज, भेजा जाएगा जेल

मुकदमा दर्ज, भेजा जाएगा जेल

इस पूरे मामले पर एसपी शामली अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला है जिसमें एक मनचला युवक कोचिंग से घर लौट रही युवती का पीछा कर रहा था। जिसे उसके परिजनों ने पकड़ लिया परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मनचले युवक को जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+