कार सवार युवक ने बीजेपी पार्षद को जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने की जमकर धुनाई

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कार सवार युवक की लाइव पिटाई का मामला सामने आया है। यहां बीजेपी पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कार सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि विवाद कार चालक द्वारा स्कूटी में साइड मारने को लेकर हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते कार सवार युवक ने बीजेपी पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में सभासद के समर्थकों ने कार सवार को रुकवाते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी।

BJP corporator and his supporters beaten by car driver

मामला शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक का है। यहां पर वार्ड- 5 से बीजेपी पार्षद राजीव अपने स्कूटर पर सवार होकर शहर के विजय चौक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका स्कूटर एक कार से टच हो गया। इसी को लेकर कार सवार युवक व पार्षद के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। आरोप है कि कार सवार युवक ने उसी दौरान पार्षद को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात की सूचना पार्षद ने अपने समर्थकों को दी। सूचना मिलते ही समर्थक आक्रोश में आ गए और दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर शिव चौक पहुंचे।

पार्षद के समर्थकों ने यहां पर कार सवार को रोक कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। पास से ही एक कांवड़ यात्रा निकल रही थी। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी झगड़े के बीच बचाव में पहुंचे लेकिन भीड़ ने पुलिस के आगे ही कार सवार को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए पीड़ित को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और कार सवार को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर भीड़ ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों के गुस्से को शांत कराया और कार सवार के खिलाफ पार्षद से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+