अनोखी शादी: आखिर मिल ही गई ढाई फ़ीट के अजीम को दुल्हन, बैंड बाजे के साथ गए अपनी बुशरा को लेने

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लाखों लोग अपनी शारीरिक बनावट की वजह से किसी न किसी तरह का समाज में भेदभाव झेल रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है शामली के अजीम मंसूरी का। अजीम तकरीबन चार साल से अपने निकाह के लिए परेशान थे। उन्हें कोई लड़की नहीं मिल रही थी। इसी बीच उन्होंने वीडियो बनाकर लोगोने से अपील की थी कि 'मेरा निकाह करा दो' , अजीम ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाई।अजीम की गुहार मीडिया में सुर्खियां बनीं तो उनके घर हापुड़ से बुशरा का रिश्ता आ गया। आखिरकार, उनके कद के बराबर दुल्हन उनको हापुड़ में मिली। बुधवार को अजीम की शादी हुई और दूल्हा दुल्हन समेत सभी शामिल बाराती बेहद ही खुश दिखे।

आखिर मिल ही गई दुल्हन

आखिर मिल ही गई दुल्हन

आखिर कैराना के चर्चित ढाई फीट के अजीम मंसूरी की ख्वाहिश पूरी हो ही गई। जिसके लिए वह पिछले कई सालों से नेताओं से लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तक शादी के लिए चक्कर काट रहे थे। उन्होंने यह गुहार कहां-कहां नहीं लगाई, तीन मुख्यमंत्री, तमाम अफसर-थाने, जो भी मिला उससे यही कहा कि निकाह करा दो। उम्र बढ़ रही थी। कद की वजह से मुनासिब रिश्ता नहीं हो रहा था। यहाँ तक कि उन्होंने परेशान होकर कैराना कोतवाली में अपने घर वालों के खिलाफ तहरीर भी दी कि घर वाले उनका निकाह नहीं करा रहे। फिर महिला थाने पहुंच कर निकाह कराने की गुहार लगाई थी।
उनकी यह आज ख्वाहिश पूरी हो गई। दरअसल अजीम की शादी 7 नवंबर को होनी थी लेकिन किसी कारण उनकी शादी आज 2 नवंबर को हो रही है। आज बुधवार को अजीम मंसूरी की बारात हापुड़ के लिए रवाना हुई। उनका निकाह हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा बेगम से संपन्न हुआ।

Recommended Video

    Azeem Mansoori ने Bushra से निकाह करने के बाद क्या कहा, देखिए वीडियो | वनइंडिया हिंदी | *News
    कैसे हुआ रिश्ता?

    कैसे हुआ रिश्ता?

    हाजी अय्यूब जिन्होंने अज़ीम और बुशरा का निकाह कराया है उन्होंने अजीम मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था। इसके बाद उन्होंने सोचा क्यों न उनके मोहल्ले की रहने वाली बुशरा से उनकी शादी तय करवा दी जाए। बुशरा का कद भी केवल 3 फीट है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों की जोड़ी दोनों परिवार को पसंद आ गई और सबसे खास अज़ीम और बुशरा ने एक दुसरे को देखते ही पसंद कर लिया था। इसके बाद शादी की तारीख भी तय हो गई थी। अजीम की उम्र 27 साल और बुशरा की 20 साल है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की थी ख्वाइश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की थी ख्वाइश

    अजीम की बरात में पारिवारिक लोगों को ही शामिल किया गया है। अजीम की शादी होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अजीम के दादा हाजी सलीम ने बताया कि आज उनके पोते की बारात जा रही है। वे अपने पोते की शादी से बहुत खुश हैं। अजीम ने बताया कि उनका मीका आज हापुड़ की रहने वाली बुशरा बेगम से होगा। वह अपने निकाह को लेकर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि वे निकाह के बाद अपनी बेगम को गिफ्ट में अंगूठी देंगे। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेगम के साथ हज पर भी जाएंगे। वही अजीम कहते हैं कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी शादी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित करेगा लेकिन वह किसी कारणवश उन्हें आमंत्रित नहीं कर पाया। पर तमाम मुसीबतों और मन्नतों के बाद आज अजीम का निकाह हापुड़ की रहने वाली बुशरा बेगम से हो ही गया।

    भीड़ को सँभालने पुलिस को आना पड़ा

    भीड़ को सँभालने पुलिस को आना पड़ा

    इस अनोखे निकाह को देखने के लिए मजीदपुरा मोहल्ले में भीड़ उमड़ पड़ी। निकाह को लेकर बुशरा के परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी हापुड़ और SP से सुरक्षा मांग भी की थी कि पूरे कार्यक्रम के दौरान हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे फ़ोर्स के साथ मौक़े पर मौजूद रहे। बता दें कि ये एक 'चर्चित' शादी है क्योंकि काफ़ी समय से अज़ीम मंसूरी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे इसलिए इस शादी को देखने भीड़ का आना वाजिब था। अनुमानित भीड़ आई तो इतनी कि पुलिस बुलानी पड़ी। जैसे तैसे नमाज-ए-जौहर अजीम का निकाह पढ़वाया गया। मौलाना आबिद ने एक वकील और दो गवाहों की मौजूदगी में 5100 रुपये मेहर के साथ अजीम का निकाह कराया। जैसे ही दुल्हन बुशरा ने कुबूल है कुबूल है कहा चारो तरफ मिठाइयां बाटने लगी और ख़ुशी का माहौल छा गया। छुआरों की मिठास के साथ मुबारकबाद गूंजने लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+