यूपी में गन्ने के खेत से बरामद हुई 10वीं के छात्र की लाश, पास ही में पड़ा मिला तमंचा

शामली। यूपी में शामली में गन्ने के खेत से एक लड़के की लाश बरामद हुई। लाश के पास एक 315 बोर का तमंचा भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई। हालांकि, कुछ लोग इसे हत्या भी बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक 10वीं का छात्र था। उसका अपने पिता के साथ झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले वह घर से गायब हो गया था।

10th class student found dead in sugarcane crops in shamli

पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान थाना बाबरी क्षेत्र के गाँव भज्जू के रहने वाले सचिन के रूप में हुई। वह शामली के किसान इंटर कॉलेज में पढ़ता था। जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। वह अपने घर में अकेला लड़का था और एक बहन है। बताया जा रहा है कि छात्र की कुछ दिन पहले किसी युवक से कहासुनी हो गयी थी।

ऐसे में छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि युवक की पिता से लड़ाई हुई थी, जो कि शराब पीने का आदी है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी को मृतक की उसकी बॉडी आज सुबह मिली। उसके पास ही एक 315 बार का तमंचा भी बरामद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+