बंद पड़े जानवरों के अस्पताल में फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, एक दिन से था लापता

shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बंद पड़े जानवरों के एक अस्पताल में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक गुरुवार की दोपहर से लापता था। युवकी की चप्पल और मोबाइल उसके शव के पास ही रखा था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें को थाने से लौटा दिया। फिलहाल, पुलिस जांच की बात कर रही है।

एक दिन पहले लापता हुआ था युवक

एक दिन पहले लापता हुआ था युवक

दरअसल, घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले की है। यहां का रहने वाले कालीचरण का 18 साल का बेटा राम जी गुरुवार की दोपहर से लापता था। रामजी की लाश घर से 50 कदम की दूरी पर स्थित बंद पड़े जानवरों के अस्पताल में एक खिड़की से लटका मिला। सुबह जब बच्चे अस्पताल में खेलने गए, तब उनको लाश दिखी।

शव के पास रखी थी चप्पल, मोबाइल

शव के पास रखी थी चप्पल, मोबाइल

मौके पर पहुंचे परिजनों को रामजी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उसका मोबाइल और चप्पल उसके पास रखी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता कालीचरण ने बताया कि जब बेटा लापता हुआ था तब वह थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने खुद ढूंढने का कहकर टरका दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह वह फिर थाने गए तो कह दिया गया कि दरोगा जी नहीं हैं। तभी सूचना मिली की बेटे की लाश मिली है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिता के मुताबिक, उसके बेटे की हत्या करके लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। वहीं, मृतक की बहन का कहना है हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए। वह मुझसे ही सबसे ज्यादा प्यार करता था, अब कौन मेरे भाई को वापस लौटाएगा। एसएसआई इंद्रजीत भदौरिया का कहना है कि शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+