Shahjahanpur News: टैंकर ने टेंपो को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, सीएम ने जताया दुख
UP Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में गुरुवार को एक भी सरसों का हादसा हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौत हुई है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव करने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे मृत लोगों के शव को बाहर निकाला गया।

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी इस हादसे पर दुख जताया गया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। सीएम द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव करने के साथ ही घायलों का समुचित उपचार कराएं।
बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर इलाके के दमगड़ा गांव के रहने वाले दर्जन पर लोग एक टेंपो में सवार होकर गंगा नदी में स्नान करने के लिए ढाई घाट पर जा रहे थे। टेंपो सवार लोग गुरुवार करीब 11 बजे अल्हागंज में शाहजहांपुर फर्रुखाबाद मार्ग पर सुगसुगी गांव के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टेंपो क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें सवार बाहर लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो में फंसे लोगों के शव को देखकर स्थानीय लोगों का कलेजा कांप उठा।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। कुछ लोगों के पास से कागजात मिले हैं इसके आधार पर उनके परिजनों को सूचना भी दी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और दुर्घटना के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications