Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: भीख मांगने आई महिला को आटा देने के लिए कमरे में बुलाया, फिर दरवाजा बंद कर लूट ली आबरू

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जनपद में भीख मांगने वाली एक महिला को एक शख्स ने अपने कमरे में आटा देने के लिए बुलाया। महिला के कमरे में प्रवेश करते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया।

दरवाजा बंद करने के बाद वह महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। मामले में पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जलालाबाद थाने की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

up-news-woman-who-came-to-beg-was-called-into-the-room-robbed-of-her-dignity

यह पूरा मामला शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर अफगानान गांव का है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह भीख मांग कर अपना तथा अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।

पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को वह सिकंदरपुर अफगानान गांव में भीख मांगने के लिए गई थी। गांव में लोगों से भीख मांगते हुए वह रामरतन के दरवाजे पर पहुंची। राम रतन ने उसे आटा देने की बात करते हुए अपने घर में बुला लिया।

महिला जैसे ही घर में पहुंची राम रतन ने दरवाजा बंद कर दिया और फिर महिला के साथ गंदी हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसे मारते पीटते हुए रामरतन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान भिखारी महिला जब शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे।

आसपास के लोगों के पहुंचने की जानकारी होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले में जलबालबाद थाना प्रभारी हरिपाल बालियान द्वारा मीडिया को बताया गया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+