UP News: दो हिंदू महिलाएं 'बुर्का पहनकर' करती थीं चोरी, कारनामे जानकर दंग रह जाएंगे आप
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है कि आप उनके बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे। महिलाएं पुलिस के चंगुल से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाती थीं कि पुलिस भी उसके बारे में सुनकर दंग रह गई।
सोमवार को जलालाबाद क्षेत्र के रामताल रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप से दोनों महिलाओं ने दुकानदार को झांसा देकर जेवरात चोरी कर लिए और जेवरात चोरी कर फरार हो गईं। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। उसके बाद पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया गया। पकड़ी गई दोनों महिलाएं हिंदू हैं, लेकिन वे बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।
दरअसल, रामताल रोड पर गौरव भारद्वाज की आभूषण की दुकान है। गौरव सोमवार को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया गया कि दुकान पर बुर्का पहने दो महिलाएं आई हुई थीं। दोनों महिलाएं उसके दुकान से सोने की एक इयररिंग और दो जोड़ी पायल चुरा लिया।
गौरव भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को खोजते हुए पुलिस ने देर शाम गुनारा मोड़ के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाएं काफी देर तक गुमराह करती रहीं।
उसके बाद महिला सिपाहियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तो दोनों में से एक महिला खुद को लखीमपुर जनपद के कमालापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमा देवी बताई जबकि दूसरी महिला गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली है जिसका नाम तृप्ति है।
आसानी से गायब कर देती थीं गहने
इस बारे में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि बुर्का पहनने के बाद उनको उनके इलाके में भी लोग नहीं पहचानते थे। ऐसे में जहां दोनों महिलाओं की पहचान उजागर नहीं होती थी। वहीं चोरी करने में भी उनको आसानी होती थी।
महिलाओं ने बताया कि उनका यह पूरा भरोसा था कि पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी। काफी समय से दोनों द्वारा चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाता था लेकिन दोनों पुलिस की पकड़ से दूर रहीं।
प्रेमा देवी ने यह भी बताया कि उसका पति उसे छोड़ चुका है ऐसे में बच्चों की परवरिश के लिए वह चोरी करती है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए। आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं दोनों शातिर महिलाओं के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।












Click it and Unblock the Notifications