'मैं जब भूसा घर में गया तो देखा दोनों साड़ी... ', प्रेमी-प्रेमिका की मौत पर बोले परिजन

Shahjahanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में भाई बहन लगने वाले प्रेमी -प्रेमिका ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। युवती की शादी नौ जुलाई को होने वाली थी। वह इस शादी से खुश नहीं थी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन रही है।

जानकारी के मुताबिक, परौर थाना के रहने वाला युवक अपने ताऊ की बेटी से ही प्यार करता था। दोनों में काफी गहरा रिश्ता हो गया था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। डेढ़ साल पहले युवक की शादी करा दी गयी। युवक शादी के बाद भी अपनी बहन व प्रेमिका से मिलता रहा। इसी बीच युवती की भी शादी तय हो गयी जो 9 जुलाई को होनी थी।

shahjahanpur

शुक्रवार शाम घर में शादी की तैयारी चल रही थी। खुशी का माहौल था। तभी घर का एक परिजन भूसा वाले कमरे में जाता है। यहां उसने जो देखा उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी। प्रेमी प्रेमिका का शव साड़ी के फंदे के सहारे छड़ से लटक रहा था। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरु किया। घर के अन्य सदस्य आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुुुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या लग रहा है। गहराई से जांच के बाद भी इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+