Shahjahanpur News: कहासुनी के बाद इस कदर नाराज हुआ जीजा, साले को दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

shahjahanpur

Shahjahapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में साले लगने वाले युवक को जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एसपी देहात मनोज अवस्थी तत्काल मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर की जलालाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील खान के साले निहाल खान (35) की बुधवार रात करीब 10 बजे गोली उनके भाई कामिल ने गोली मारकर हत्या कर दी। मूलरूप से जलालाबाद के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले निहाल खान कुछ साल पहले मुंबई में जाकर बस गए थे। रविवार को चेयरमैन शकील खान के बेटे और निहाल के भांजे अब्दुल रज्जाक की शादी थी।

shahjahanpur

शादी में शामिल होने के लिए निहाल अपने परिवार के साथ आए थे। समारोह शाहजहांपुर के एक होटल में आयोजित किया गया था। बुधवार को चौथी का आयोजन था, जिस पर वर पक्ष के लोग सुल्तानपुर स्थित गांव में गए थे। कार्यक्रम के दौरान खाना खाने को लेकर कामिल और निहाल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कामिल ने निहाल के ऊपर लाइसेंसी राइफल तानकर गोली चला दी। फायर गाल से होते हुए कनपटी से निकल गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

इस घटना के बाद से चारो तरफ अफरा-तफरी मच गयी। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। एसपी देहात मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी देहात मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि कहासुनी होने के बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसमें कामिल ने फायर कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+