UP Accident: नीम करोली बाबा के दर्शन से पहले ही काल ने घेरा, टैंकर ने श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत
UP Accident news: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नैनीताल के कैंची धाम जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक मामूली विवाद में उलझे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर आया और उन्हें कुचल दिया।
यह हादसा शाहजहांपुर जिले के तिलहर-कटरा हाईवे पर खुसरो डिग्री कॉलेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि बाराबंकी से आए छह श्रद्धालु कार में सवार थे, जबकि दो युवक बाइक पर रामपुर से पहुंचे थे। सभी कार से जा रहे थे इसी दौरान एक बाइक चालक गलत दिशा से बाइक लेकर आ गया।

इसी बात को लेकर कार सवारों और बाइक सवारों के बीच बहस शुरू हुई। उसके बाद कार सवार लोगों ने सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोक दी। इस दौरान बाइक सवार और कार सवार लोगों के बीच बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार का टैंकर आया।
पीछे से आये बेकाबू टैंकर ने सभी को रौंद दिया। इस दौरान मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मृतकों के के पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना देते हुए उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि टैंकर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश जारी है।
हादसे से कुछ देर पहले सड़क पर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, कार सवार बाराबंकी निवासी विवेक मिश्रा और योगेश कुरील अपने अन्य चार साथियों के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे। सभी श्रद्धालु शाम को बाराबंकी से रवाना हुए थे। तिलहर-कटरा हाईवे पर रामपुर जिले के मुसव्वर और जुनैद बाइक से सामने आ गए, जिससे कार को अचानक रोकना पड़ा।
रुकने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़े थे, और पीछे से आ रहे टैंकर ने बिना रुके सीधा टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विवेक, योगेश और बाइक सवार मुसव्वर की जान मौके पर ही चली गई। जुनैद और कार सवार चार अन्य लोग घायल हैं।
टैंकर की रफ्तार बनी जानलेवा
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल लोगों को बरेली और शाहजहांपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
कार चला रहे विवेक मिश्रा पेशे से दुकानदार थे और योगेश कुरील सरकारी विभाग में बाबू थे। मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुणा दीक्षा भंवरे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।
थाना कटरा प्रभारी ने बताया कि टैंकर नंबर यूपी 25 ईटी 1768 को कब्जे में ले लिया गया है। सभी श्रद्धालु अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे और आधी रात को यह हादसा हो गया। बाइक सवार रामपुर जिले के निवासी थे और कार सवारों का संबंध बाराबंकी से था।












Click it and Unblock the Notifications