बड़े भाई को दवाई दिलाने घर से निकला छोटा भाई, रास्ते में दोनों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Shahjanhapur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बड़ी घटना सामने आई है। छोटा भाई अपने बीमार बड़े भाई को दवा दिलाने स्कूटी से जा रहा था कि रास्ते में ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सथनीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो भाइयों के शवों को अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो सगे भाइयों की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

two brothers killed after truck hits them on road

जानकारी के मुताबिक चौक कोतवाली निवासी नीता दो बेटे अभिषेक, अभिजीत और एक बेटी के साथ रहती है। नीता के पति की बिमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे अभिषेक पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा था। काफी दवा कराने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हुई। अब परिजनों ने अभिषेक की देसी दवा शुरू की। जिसके लिए अभिषेक को लेकर उसका छोटा भाई अभिजीत स्कूटी से कांट जा रहा था। तभी वह स्कूटी से स्टेट हाईवे के पिपरौला चौकी के पास पहुंचा तभी कांट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो भाइयों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों की मौत की खबर से मां नीता बेसुध हो गईं। परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं डाक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि मृत अवस्था मे दोनों युवकों को लाया गया। दोनो का एक्सीडेंट हुआ है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+