दोस्त को ड्रॉप करके वापस लौटा और फिसल गया, अपने कटे पैर को देखकर रोता रहा बेबस

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दोस्त को दूसरे दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने आना काफी महंगा पड़ गया। ट्रेन के अंदर दोस्त को बैठाकर जब दूसरा दोस्त चलती ट्रेन से बाहर आया तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। हादसे में दोस्त का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद जीआरपी और स्टेशन पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को ट्रैक से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

teen lost his leg who came to drop his friend at railway station

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी 26 वर्षीय धीरज पुत्र अवधेश कुमार अपने दोस्त को स्टेशन छोड़ने आया था। इसी बीच ट्रेन भी आ गई और धीरज अपने दोस्त को ट्रेन के अंदर बैठाने के लिए चला गया। इसी बीच ट्रेन चल दी। धीरज जैसे ही चलती ट्रेन से नीचे उतरा। तभी उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के नीचे आ गया। गनीमत रही कि ट्रेन के नीचे उसका सिर्फ पैर आया। धीरज का पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गया। स्टेशन पर मौजूद लोग देख रहे थे। तभी लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। पुलिस और लोगों की मदद से घायल धीरज को ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। कुछ दूर पर उसका कटा हुआ पैर मिला। घायल हालत में धीरज और उसके कटे पैर लेकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल का इलाज शुरू किया गया।

teen lost his leg who came to drop his friend at railway station

वहीं ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि जीआरपी एक युवक को घायल हालत में लाई थी। उसका पैर कटकर अलग हो गया था। युवक की हालत गंभीर है उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। उसके कटे हुए पैर की स्थिति बेहद खराब थी। उसका पैर जुड़ नहीं सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+