लड़की के घरवालों ने स्कूल में किया लव स्टोरी का The End, बच्चों के सामने शिक्षक को मार दी गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में स्कूल में पढ़ाते वक्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक का शिक्षिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिक्षिका के परिजनों को ये नागवार गुजर रहा था। इसी बात को लेकर स्कूल में आकर कुछ लोगों ने पहले शिक्षक को खींचा। उसके बाद उसके मुंह में पिस्टल डालकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

teacher murdered in front of the school children

घटना थाना निगोही के अजीजपुर प्राथमिक विद्यालय की है। स्कूल में सतेंदर शर्मा बच्चों को पढ़ा रहा था, तभी करीब एक दर्जन लोग स्कूल के अंदर घुस आए और शिक्षक को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की। क्लास में एक शिक्षिका और शिक्षक उस वक्त मौजूद थे लेकिन, शिक्षिका तो मौका पाते ही स्कूल से बाहर भागने मे कामयाब हो गई। लेकिन हमलावरों ने शिक्षक को घेरकर उसके मुंह में पिस्टल डालकर उसको गोली मार दी। उसके बाद हमलावर शिक्षक को घसीटकर उसको स्कूल से दो सौ मीटर की दूरी पर लाए और उसको खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बच्चे भी घबरा गए। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिक्षिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक इससे पहले उसका बेटा सतेंदर और शिक्षिका दूसरे स्कूल में एक साथ पढ़ाते थे। दोनों में प्रेम-प्रसंग चलने लगा लेकिन शिक्षिका के परिजन इसका विरोध करते थे। कई बार सतेंदर को जान से मारने की धमकी भी दिए। इसी के चलते सतेंदर का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया गया। परिजनों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

बच्चों ने बताया कि गुरुजी और दीदी हम लोगों को पढ़ा रही थीं। तभी कुछ लोग बंदूक लेकर आए और गुरुजी को पीटने लगे। दीदी वहां से भाग गईं। उसके बाद गुरुजी के मुंह के अंदर बंदूक डालकर गोली मार दी। गुरुजी को गोली मारने के बाद स्कूल से बाहर छोड़कर फरार हो गए। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि स्कूल मे शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामला प्रकाश में आया है। घटना प्रेम-प्रसंग के चलते बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालश की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+