यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद की फिर बिगड़ी तबीयत, लखनऊ रेफर

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। चिन्मयानंद की हालत बिगड़ने पर उनको लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बता दें, चिन्मयानंद को 3 दिन पहले यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल भेजा गया था। उन्हें पहले से ही लो शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द की शिकायत थी। देर रात उनके सीने में दर्द की शिकायत बढ़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जाएगा।

चिन्मयानंद से जेल में मिलने पहुंचे थे भाजपा नेता

चिन्मयानंद से जेल में मिलने पहुंचे थे भाजपा नेता

इससे पहले ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह और पूर्व एमएलसी भाजपा नेता जयेश प्रसाद ने जिला कारागार में स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात की थी। देवेंद्र पाल सिंह ने कहा था कि चिन्मयानंद की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी आंखों में भी परेशानी है, उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर स्वामी चिन्मयानंद को कुछ हो जाता है तो प्रशासन इसका दोषी होगा।

पीड़िता को सता रहा गिरफ्तारी का डर

पीड़िता को सता रहा गिरफ्तारी का डर

दूसरी ओर, स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को अपनी गिरफ्तार कर डर सताने लगा है। पीड़िता का कहना है कि एसआईटी अब उसे पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में फंसाने की तैयारी कर रही है। पीड़िता का कहना है कि 5 करोड़ की रंगदारी उसके दोस्तों ने मांगी है। इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी, वह निर्दोष है।

हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी एसआईटी

हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी एसआईटी

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप और उनसे रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को एसआईटी अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकोर्ट छात्रा पर कार्रवाई को लेकर कोई आदेश दे सकता है। इसके लिए एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा टीम के कुछ सदस्यों के साथ दस्तावेज लेकर रविवार सुबह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+