बेटे ने खर्चे के लिए पिता से मांगे 10 रुपए, मना करने पर मार दी गोली
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया। दस रुपये देने से इंकार करना एक पिता को इतना भारी पड़ा कि वह अस्पताल मे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पैसे देने से किया मना तो बेटे को आया गुस्सा
दरअसल बेटा अपने पिता से 10 रुपये मांग रहा था। लेकिन पिता ने इनकार कर दिया। गुस्साए बेटे ने खेत पर ही पिता को गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना के बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शूरू कर दी है।

खर्चे के लिए खेत पर मांगे पैसे
घटना थाना निगोही के बिरासिन गांव की है। यहां के रहने वाले 55 साल के कप्तान सिंह अपने बेटे लखवी चंद्र के साथ खेत पर गेंहू काट रहे थे। तभी बेटे ने पिता से दस रुपये खर्चे के लिए मांगे। लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साया बेटा खेत चला गया। कुछ देर बाद बेटा तमंचा लेकर आया और फिर से उसने पैसे मांगे। लेकिन पिता ने फिर से पैसे देने से इनकार दिया।

दोबारा मांगने पर मना किया तो मार दी गोली
इसके बाद गुस्साए बेटे ने पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही पिता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामिणों ने परिवारजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि बेटे ने पिता को गोली मारी है। बेटा पिता से दस-बीस रुपये खर्चे के लिए मांग रहा था। फिलहाल घायल को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications