'शाबाशी देते समय कमर छूते हैं सर', आरोपी टीचर केंद्रीय मंत्री का करीबी

uttar pradesh crime news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गुरू और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां राजकीय कन्या इंटर कालेज (जीजीआईसी) में एक शिक्षक छात्राओं को शाबाशी देने के कमर पर हाथ लगाता है। कई बार एतराज जताने के बावजूद वह उनकी बॉडी को गलत तरीके टच करता है। वहीं, एक महिला शिक्षक भी छात्राओं पर वहीं से ट्यूशन पढ़ने का दवाब बनाती है।

Shahjahanpur: This teacher does the molestation of girls at school

छात्राओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से लिखित में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जहां अधिकारियों ने छात्राओं को आरोपी पर कानूनी कार्यवाई करने का आश्वासन दिया है। आरोपी से जब उसके गलत व्यवहार के बारे में बात करने की कोशिश की गई तो कुछ जवाब नहीं दिया। ऐसे में जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने दो सदस्यों की टीम बनाकर जांच शुरू करवा दी है। बता दें कि यह आरोपी टीचर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज का करीबी है।

Shahjahanpur: This teacher does the molestation of girls at school

छात्राओं ने यूं बताई आपबीती
पीड़ित छात्राओं का कहना है कि वे 11वीं में पढ़ रही हैं। जहां एक मेल टीचर पंकेश मिश्रा हैं जो लड़कियों को गलत ढंग से छूते हैं। शाबाशी देने के बहाने अपना हाथ कमर पर ले जाते हैं। जिससे हमें काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। बताया जा रहा है कि क्लास की करीब 93 छात्राएं ऐसी हैं जो पंकेश की हरकतों से पीङित हैं। लेकिन बदनामी और स्कूल जाने के डर से शिकायत करने आगे नहीं आ सकीं। मगर, चार छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर अपने परिजनों को सब बताया। इससे गुस्साए परिजन छात्राओं को साथ ले डीएम के पास शिकायत करने पहुचे। डीएम के न मिलने पर छात्राओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया और कार्यवाई की मांग की।

Shahjahanpur: This teacher does the molestation of girls at school

यह कहता है आरोपी शिक्षक
अपने खिलाफ शिकायत की सूचना जब आरोपी पंकेश मिश्रा के पास पहुंची तो उसने अपना पक्ष नहीं रखा। छात्राओं का कहना है कि पंकेश खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज का प्रतिनिधी बताता है। वह कई मौकों पर मंत्री के साथ नजर आ चुका है।

पूरे मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। बेहद गंभीर मामला है। आरोपी पर कार्रवाई हो, इसलिए डीआईओएस और तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कङी कार्यवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+