बीवी के अवैध संबंध से प​रेशान था पति, तार से गला घोंटकर दी दर्दनाक मौत

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तीन दिन पहले महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौकाने वाले खुलासा हुए। पूछताछ में हत्यारोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध थे। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। बदनामी के डर से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को नदी मे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shahjahanpur Police arrested husband on charges of killing wife

जानकारी के अनुसार, घटना शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र तिकोला गांव की है। यहां के रहने वाले मनोज अपनी पत्नी सीता और तीन बेटों के साथ रहते है। तीन दिन पहले सीता का शव बहगुल नदी में मिला था। लेकिन मृतका के पति की और से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की तो चौकाने वाले खुलासा हुए। जांच में पता चला कि महिला के अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके पति मनोज को थी।

एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि मृतका सीता के पति मनोज को शुक्रवार रात खंडहर रोड स्थित पुलिया से गिरफ्तार करने के बाद जब उससे घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकर करते हुए पूरा घटनाक्रम बता दिया। बताया कि 29 जनवरी की रात जब वह खेत से लौटा तब उसकी पत्नी सीता घर के बाहर लगे नल के पास गांव के उस युवक से बात कर रही थी जिससे बात करने के लिए उसने मना किया था। बस इसी बात को लेकर उसने गुस्से में आकर नल के पास पड़े बिजली केबिल के दो टुकड़ो में से एक को उठाया और पत्नी की गर्दन में लपेटकर पास में ही स्थित बहगुल नदी के पास ले गया और वहां उसने उसी तार से पत्नी की गर्दन कस दी। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत ही गई। इसके बाद वह घर आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+