Shahjahanpur: नगरपालिका ऑफिस में बाबू ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर नगर पालिका कार्यालय के तैनात बाबू ने महिला कर्माचारी के साथ अश्लील हरकत कर दी। बाबू की यह घिनौनी करतूत पालिका ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बजरंग दल ने बाबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इतना ही नहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबू का मुंह काला करके नगर में घुमाने की धमकी भी दी। तो वहीं, अब इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन ने दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया पर सामने आई सीसीटीवी फुटेज शाहजहांपुर के जालालबाद नगर पालिका ऑफिस की बताई जा रही है।

जालालबाद नगर पालिका कार्यालय में तैनात मुख्य बाबू शफीक उर्फ गफ्फार कार्यालय में तैनात महिला सफाई कर्मचारी के साथ सीसीटीवी में अश्लील हरकत करता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबू पिछले कई दिन से महिला सफाई कर्मचारी को परेशान कर रहा था।
तो वहीं, अब सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई तो मामले का खुलासा हो सका। हालांकि, यह वीडियो कब का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
नगर पालिका चेयरमैन ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है और पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, दूसरी बाबू से जब इस सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वीडियो को फर्जी बताया। आरोपी बाबू ने कहा कि हमने कोई ऐसा वीडियो नहीं देखा, जो वीडियो है वह फर्जी है।
नगर पालिका चेयरमैन शकील खान ने कहा कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रहे दोनों कर्मचारियों को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications