कॉलेज प्रबंधक पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप, वीडियो शेयर कर लापता हो गई छात्रा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एलएलएम की छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके डिग्री कालेज के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में छात्रा रो-रोकर सीएम और पीएम से मदद की गुहार लगा रही है। साथ ही ये बताया कि आरोपी प्रबंधक धमकी देता है कि डीएम और सभी अधिकारी हमारी जेब में रहते है इसलिए उसका कुछ नहीं हो सकता है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना थाना चौक कोतवाली के एक डिग्री कॉलेज की है। यहां काजोल शर्मा नाम की छात्रा एलएलएम पढ़ाई के साथ-साथ कम्प्यूटर लैब में पढ़ाती भी है, लेकिन उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने कॉलेज प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वीडियो में रो-रोकर सीएम और पीएम से मदद की गुहार लगाई है।

प्रबंधक पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप

प्रबंधक पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप

वीडियो में बताया कि संत बना हुआ प्रबंधक कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। उसके सारे एविडेंस हमारे पास हैं। उसकी जान को खतरा है, इसलिए वह सीएम और पीएम से मदद की गुहार लगा रही है। साथ ही उसने ये भी बताया कि कॉलेज का प्रबंधक धमकी देता है कि डीएम हमारी जेब में रहते हैं, वह उसका कुछ नहीं कर सकती है।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा का फोन बंद

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा का फोन बंद

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा का फोन बंद हो गया है। परिजनों ने छात्रा से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। छात्रा की मां ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बेटी ने कहा था कि अगर उसका मोबाइल एक या दो दिन के लिए बंद हो जाए तो समझ लेना वह बहुत बड़ी मुसीबत में है। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी को कहीं गायब कर दिया गया है। आशंका जताई है कि उसके साथ कुछ गलत किया गया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। वहीं, एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+