यूपी: 6 साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न, फिर गला दबाकर की हत्या

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम को घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Shahjahanpur: 6-year-old boy allegedly molested and killed by neighbour

घटना शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र इलाके की है। यहां के रहने वाला 6 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का ही रहने वाला शिवा नाम का युवक मासूम बच्चे के बहला कर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ यौन उत्पीड़न किया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिवा ने बच्चे के शव को रजाई में छोड़कर फरार हो गया।

जब काफी देर तक बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा तो पिता ने उसकी तलाश की। पता चला कि बच्चा को पड़ोस में रहने वाला शिव अपने साथ लगे गया है। बता दें कि बच्चे के परिजन जब युवक के घर पहुचा तो वहां कमरे में बिस्तर मासूम अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृत बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, एसपी एस.चिनप्पा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+