Shahjahanpur: मस्जिद में घुसकर आग के हवाले किया धार्मिक ग्रंथ, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur) में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां अराजक तत्वों ने मस्जिद के अंदर घुसकर मुस्लिम धर्म के धार्मिक ग्रंथ (religious scripture) को आग के हवाले कर दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही मुस्लिम समुदाय को हुई तो वह भड़क गए और सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने उग्र विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आसपास लगे भाजपा नेताओं के होर्डिंग उतारे और उनमें आग लगा दी।

Shahjahanpur News

हालांकि, पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के बाहर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यह घटना शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur) के चौक कोतवाली क्षेत्र के बावूजई इलाके की है। 02 नवंबर को अराजक तत्वों ने सैय्यद शाह फखरै आलम मियां मस्जिद के अंदर घुसकर धार्मिक ग्रंथ को आग के हवाले कर दिया।

इस बात जानकारी उस वक्त हुई जब नमाज के लिए इमाम हाफिज नदीम व अन्य लोग मस्जिद पहुंचे। उन्होंने धार्मिक ग्रंथ के जले हुए पन्ने देखे और इस बात की सूचना अन्य लोगों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर व बेरी चौकी रोड पर एकत्र हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि, एडीएम प्रशासन, एएसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और इमाम व वहां मौजूद अन्य लोगों से बात की और उन्हें समझाया।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा। इस दौरान एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ने ही इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+