'चिन्मयानंद का भाजपा से है संबंध, क्या इसलिए सुस्त है यूपी पुलिस'

शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है? बता दें एलएलएम की छात्रा ने चिन्मयानंद पर एक साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा 23 अगस्त लापता हो गई थी। एक दिन बाद लड़की ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया। रोते हुए लड़की ने कॉलेज प्रबंधक और भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए खुद की जान को खतरा बताया। छात्रा के पिता ने शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का अरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। 27 अगस्त को लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर चिन्मयानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 (अपहरण या हत्या के लिए अपहरण) और धारा 506(आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया था। 30 अगस्त को छात्रा राजस्थान में अपने एक दोस्त के साथ बरामद की गई। बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी शिकायतों के आधार पर यूपी सरकार को एसाआईटी का गठन करने का आदेश दिया।

शाहजहांपुर में डेरा डाले हुए है एसआईटी की टीम

शाहजहांपुर में डेरा डाले हुए है एसआईटी की टीम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी की टीम आईजी नवीन अरोड़ा की देख रेख में पिछले कई दिनों से शाहजहांपुर में डेरा डाले हुए है। अभी तक जांच में एसआईटी की टीम ने कई लोगों से पूछताछ की है और कई अहम सबूत भी जुटाए हैं। जांच टीम ने लोकल पुलिस से भी अभी तक के केस की अपडेट ली। साथ ही पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से भी कई घंटों तक अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। पीड़िता के साथ राजस्थान में मिले दोस्त से भी एसआईटी ने पूछताछ की थी।

​चिन्मयानंद से 7 घंटे की पूछताछ

​चिन्मयानंद से 7 घंटे की पूछताछ

स्वामी चिन्मयानंद से एसआईटी की टीम ने गुरुवार को 7 घंटे तक पूछताछ की। वहीं, शुक्रवार को उनके आश्रम को सीज करने की खबरें भी सामने आईं, लेकिन चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम सीज करने की बात गलत है। एसआईटी ने जांच के रूप में एक कमरे को सीज किया है। बता दें कि एसआईटी 23 सितंबर को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+