प्रधानमंत्री के शपथ लेते ही मोदी फैन ने कटवा ली दाढ़ी, अब सीएम योगी के लिए खाई कसम
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। गुरुवार शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी को शपथ दिलाई और इधर एक शख्स ने पांच साल बाद अपनी दाढ़ी कटवा ली। दाढ़ी कटवाने के बाद अब ये शख्स पीएम मोदी को दाढ़ी के बाल भेंट करने की बात कर रहा है। पांच साल पहले इस शख्स ने कसम खाई थी कि दोबारा नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे तब दाढ़ी कटवाएंगे। और अब फिर इसने कसम खाई है कि अब दोबारा जब सीएम योगी मुख्यमंत्री बनेंगे तब दाढ़ी कटवाएंगे।

पांच साल बाद कटवाई दाढ़ी
थाना सदर बाजार क्षेत्र के झंडा मोहल्ला निवासी राजाराम ने बताया कि उसने पांच साल बाद दाढ़ी कटवाई है। उसकी खास वजह है कि पांच साल पहले जब मोदी पीएम बने थे। उसके बाद गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ था। इस बात से वह बेहद खुश हुआ कि पहला पीएम ऐसा है कि उसके द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ सीधा गरीबों को मिल रहा है। दलालों का अब सफाया हो चुका है। जब नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले रहे थे, इधर राजाराम अपनी दाढ़ी कटवा रहा था।

सीएम योगी के लिए खाई कसम
इसके अलावा मोदी फैन राजाराम ने कहा कि वह अपनी दाढ़ी के बाल ऐसे ही नहीं फेंकेगा। वह इन बालों को पीएम मोदी को भेंट करेगा। और अब फिर से उसने कसम खाई है कि वह दाढ़ी नहीं कटवाएगा जब तक सीएम योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

पीएम मोदी इसलिए हैं पसंद
राजाराम बताते हैं कि हम भी बेहद गरीब हैं। हमें आजतक कभी किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। पांच साल पहले वह बसपा समर्थक रहा करते थे। लेकिन सरकारें आईं और चली गईं। लेकिन उनकी शुरू हुई योजनाओं का लाभ गरीब तक नहीं पहुंच पाता था। सबने प्रदेश को लूटा है। योजना लाभ पाने के लिए उन सरकारों में गरीबों को घूस देना पड़ती थी। लेकिन पीएम मोदी ने दलालों का ही सफाया कर दिया है। हमें योजना का लाभ नहीं मिला तो क्या हुआ मगर देश में लाखों गरीबों को तो योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'












Click it and Unblock the Notifications