'मुझे जेल में डाल दो या इच्छा मृत्यु दे दो', महिला ने बयां की दर्द भरी दास्तां

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। 'मेरे साथ गैंगरेप हुआ है साहब मुझे इंसाफ चाहिए। समाज मे जीना मुश्किल हो गया इसलिए मुझे जेल में डाल दो या इच्छा मृत्यु दे दो। कोतवाल साहब गैंगरेप का सुबूत मांग रहे हैं।' यूपी के शाहजहांपुर में इंसाफ के लिए भटक रही एक गैंगरेप पीड़िता डीएम कार्यालय पहुंची थी। यहां उसने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। पीड़ित को एसपी ग्रामीण से मिलवाया गया, जहां से उसे न्याय का भरोसा मिला है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

घटना थाना पुवायां क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली महिला के साथ करीब तीन महीने पहले शौच को जाते वक्त गांव के दो लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे। उसके बाद पीड़िता घर पहुंची। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी तो पति उसको थाने लेकर गए। कोतवाल साहब को घटना की जानकारी दी, लेकिन कोतवाल साहब ने कार्रवाई करने के बजाए हमसे गैंगरेप, रेप के सबूत मांगे, जिससे वह बेहद परेशान हुई।

सीएम योगी से मांगी मदद

सीएम योगी से मांगी मदद

जब आरोपियों को पता चला कि महिला थाने शिकायत करने पहुंची तो उसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों लेकर घर मे घुस आए और महिला और उसके पति की जमकर पिटाई की। महिला ने बताया कि पिटाई की वजह से उसे निजी अंगों में कई चोटें आईं। दूसरे दिन वह फिर थाने गई तो पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद उसने सीएम योगी को लेटर लिखकर न्याय मांगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब समाज में रहना मुश्किल हो गया है, इसलिए पुलिस प्रशासन हमे जेल में डाल दे या फिर इच्छा मृत्यु दे दे।

पुलिस ने कहा- जमीनी विवाद का मामला

पुलिस ने कहा- जमीनी विवाद का मामला

कहीं से न्याय न मिलता देख पीड़िता डीएम कार्यालय पहुंची, जहां उसने जहर पीने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया और उसको एसपी आफिस में बैठे एसपी ग्रामीण से मिलवाया। जहां उसको न्याय का भरोसा दिया गया है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि महिला के साथ घटना संदिग्ध है। महिला के साथ जब घटना हुई थी उस वक्त सीओ ने घटना की जांच की थी और उस जांच में घटना गलत पाई गई थी। महिला जमीनी विवाद के चलते आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+