शाहजहांपुर: मामूली विवाद में बुजुर्ग पर झोंका फायर, सीने को चीरते हुए गई गोली
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मामूली विवाद के बाद 70 साल के बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली बुजुर्ग के सीने को चीरते हुए निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रास्ते में रोककर मारी गोली
घटना थाना निगोही के बंसारी गांव की है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग जोगराज अपने परिवार के साथ रहते हैं। जोगराज की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बेटे और एक बेटी की शादी कर चुके हैं। घायल जोगराज के बेटे चंद्रसेन ने बताया कि उनके पिता परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने दूसरे घर में सोने के लिए जा रहे थे। सिंधौली के मियांपुर का रहने वाला सियाराम नाम का युवक शराब के नशे में आया और जोगराज को रास्ते में रोक लिया। सियाराम ने जोगराज से कहा कि तुम हमने बुराई मानते हो। इस पर जोगराज ने कहा नहीं, हम तुमसे बुराई क्यों मानेंगे। तभी दोनों में विवाद होने लगा और सियाराम ने जोगराज के गोली मार दी।

सीना चीरते हुए पार हुई गोली
गोली जोगराज का सीना चीरती हुई पार हो गई। वह खून से लथपथ जमीन पर गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग बाहर आए तो बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बुजुर्ग को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ईएमओ डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि बुजुर्ग के सीने मे गोली लगी है। उनको भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications