UP News: पेशाब करने गई महिला के 'नाजुक अंग' पर पड़ोसी ने सरिया से किया हमला, कट गया अंग, केस दर्ज
UP News: यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहजहांपुर में घर के बाहर नाली पर पेशाब करना एक महिला को महंगा पड़ गया। नाली पर पेशाब करने से नाराज महिला के पड़ोसी ने महिला पर हमला कर दिया।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर सरिया से हमला किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह पूरा मामला शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के रहने वाले महिला के देवर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई की पत्नी 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे घर के बाहर बनी नाली पर पेशाब करने गई थी।
इस दौरान पड़ोस के रहने वाले गुरुदेव की पत्नी उसे गाली देने लगी। महिला द्वारा विराेध करने पर गुरुदेव और उसका बेटा राजीव भी वहां आ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि राजीव अपने हाथ में सरिया लेकर आया था।
मारपीट के दौरान उसने महिला के नाजुक अंग पर सरिया से हमला कर दिया। कई बार हमले से महिला के शरीर के नाजुक अंग पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। महिला को उसके परिजन राजकीय मेडिकल कालेज ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
शिकायत के आधार पर रामचंद्र मिशन थाने की पुलिस ने गुरुदेव, उसके बेटे राजीव और उसकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 308, 506, 504 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications