UP News: बच्चों के विवाद में कई राउंड फायरिंग, मची अफरा-तफरी, सोशल मीडिया पर Video Viral
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद में दो परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष द्वारा अपने छत पर चढ़कर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। इतना ही नहीं उसने छत से पथराव भी किया।
हवाई फायरिंग और पथराव किए जाने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान समीप में मौजूद किसी शख्स है इस फायरिंग करते समय का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसने बुधवार सुबह में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।

यह पूरी घटना आल्हागंज इलाके के करनापुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रेशमा और लल्लूराम के घर के बच्चों के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर सायं काल मारपीट हो गई थी। मारपीट होने के बाद दोनों तरफ के बच्चों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी।
घर वालों को जब इसके बारे में पता चला तो घरवाले भी मारपीट करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान दोनों बच्चों के लोगों में कहासुनी चल रही थी तभी लल्लूराम नामक व्यक्ति अपने छत पर चढ़ गया और पथराव करने लगा। इतना ही नहीं पथराव करने के साथ ही उसने तमंचे से फायर भी करना शुरू कर दिया।
लल्लूराम द्वारा तमंचे से फायर किए जाने के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में रेशमा द्वारा पुलिस से तत्काल शिकायत की गई। शिकायत करने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक आरोपी लल्लूराम वहां से फरार हो गया था।
इस मामले में रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं लल्लूराम बाहर भागने की फिराक में था हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications