वेश्यावृति के लिए दबाव डाल रहा था पति, मना करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। तीन तलाक पर प्रतिबंध लगने के बाद भी महिलाओं को इसका दंश अभी भी उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है, जहां एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर मारपीट के बाद घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने स्टेशन पर रात गुजारी।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज की मांग करता है। जब उसने विरोध किया तो पति वेश्यावृति करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा करने से इनकार करने पर पति ने बीती रात घर से निकाल दिया, जिसके बाद उसने पूरी रात स्टेशन पर गुजारी।

छह साल पहले हुई थी शादी

छह साल पहले हुई थी शादी

घटना थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की है। एसपी कार्यालय पहुंची महिला को उसके पति शहजाद ने तीन तलाक बोलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। महिला के माता-पिता दिल्ली मे रहते है। 6 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शहजाद से शादी हुई थी। हैसियत के लायक महिला के परिवार ने दान दहेज भी दिया था, लेकिन पति उससे खुश नही था। वह पत्नी पर और दहेज लाने की दबाव बनाता रहा। पत्नी गरीबी का हवाला देकर दहेज लाने से मना कर देती थी। जिसके बाद पति उसके साथ मारपीट करता था।

वेश्यावृति करने का बनाया दबाव

वेश्यावृति करने का बनाया दबाव

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति वेश्यावृति करने का दबाव बनाने लगा। उसने करने से इनकार कर दिया। तभी बीती रात पति ने उसको तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। पति ने बेटे को छीनकर बेटी को उसका मां के हवाले कर दिया। पीड़िता अपनी बेटी को गोद मे लिए दर-दर की ठोकरें खाते हुए स्टेशन पहुंच गई, जहां उसने पूरी रात गुजारी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पीड़िता का कहना है कि रात मे थाने भी गई थी, लेकिन उसकी थाने पर सुनी नहीं गई। उसके बाद आज वह एसपी के पास न्याय पाने के लिए आई है। एसपी ग्रामीण सुभाष चन्द्र शाक्य का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+