UP News: 'शादी इसी से करुंगी...', फेसबुक के जरिए हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने 200KM दूर पहुंची प्रेमिका
UP News: फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो एक युवती अपने परिजनों को छोड़कर अपने घर से करीब 200 किलोमीटर दूर प्रेमी से शादी करने के लिए निकल पड़ी। वह प्रेमी के घर पहुंची उसके बाद परिजनों को दोनों के प्यार की जानकारी मिली।
जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन हैरान रह गए। युवक के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया उसके बाद ही युवती हंगामा करने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्रेमिका तथा प्रेमी के परिजनों को थाने ले आई।

थाने पहुंचने के बाद भी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर प्रेमिका अड़ी रही। हालांकि पुलिस द्वारा प्रेमिका के परिजनों को फोन करके जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और समझाकर उसे अपने साथ ले गए।
कानपुर जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का फेसबुक के माध्यम से शाहजहांपुर जनपद के पुवायां इलाके के बिलंदापुर गांव के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई। बताया जा रहा है कि दोस्ती के बाद दोनों की लंबी चैटिंग होने लगी।
बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। प्यार होने के बाद युवक द्वारा वादा किया गया था कि वह कानपुर आने के बाद उसे अपने साथ लेकर आएगा और उसे शादी करेगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक उससे मिलने नहीं आया।
ऐसे में युवती खुद उससे मिलने और शादी करने के लिए अपने घर वालों की चोरी छुपे निकल गई। मामला थाने पहुंचा तो युवती ने अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र देख कर पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बालिग है और खुद से शादी कर सकती है। इसके लिए उसको किसी के सलाह की जरुरत नहीं है। उसने यह भी कहा कि वह शादी करेगी तो इसी से करेगी नहीं तो किसी से नहीं करेगी।
हालाँकि, लड़की के परिवार वाले उसे अपने साथ ले जाने की बात कहे, तो उसने उनसे भी यही बात दोहराई। बाद में किसी तरह उसे समझाया गया और वह अपने परिवार के साथ वापस लौट गई। फेसबुक से शुरू हुई इस प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications