मां बेटी के लिए तलाश रही थी अच्छा लड़का, फोन करके दी परिजनों को यह खबर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक और युवती शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की की मां शादी का विरोध कर रही थी। इसलिए देर रात भागकर दोनों नहर किनारे पहुंचे और सल्फास खा लिया। जहर ने असर दिखाया तो युवती ने प्रेमी के पिता को फोन मिलाया। बोली- हमारी हालत बिगड़ रही है। परिजन मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। प्रेमी युगल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है।

क्या है मामला

क्या है मामला

घटना बंडा थाना क्षेत्र के ठुर्रा गांव की है। सचिन (21) का गांव में रहने वाले ममता (19) दो साल पहले से प्रेम संबंध थे। दो साल तक दोनों परिवार और गांव वालो से छुपकर मिलते रहे। लेकिन इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई थी। सचिन ने अपने परिजनों को ममता के बारे में बताया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। सचिन के परिजन शादी का प्रस्ताव लेकर ममता के घर पहुंचे लेकिन मामता की मां सावित्री देवी दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं हुईं। इस बात से प्रेमी युगल काफी आहत था। बुधवार की रात करीब 12 बजे दोनों घर से निकल गए। गांव से करीब तीन किमी दूर सिंघापुर गांव के पास शारदा नदी के पुल पर बैठकर सल्फास की गोलियां खा लीं।

खुद फोन करके दी परिजनों को खबर

खुद फोन करके दी परिजनों को खबर

रात करीब डेढ़ बजे हालत बिगडऩे पर ममता ने सचिन के पिता को फोन करके बताया कि उसने और सचिन ने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। उनकी हालत बिगड़ रही है। कालीचरन यूपी 100 टीम के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों को सीएचसी लेकर आए, जहां करीब चार बजे डॉक्टर ने ममता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच मिनट बाद अजयपाल ने भी दम तोड़ दिया।

क्या कहा सीओ ने

क्या कहा सीओ ने

सीओ प्रवीन कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने जहरीला पर्दाथ खाकर जान दे दी। फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इस मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+