कमलेश तिवारी हत्याकांडः इस शहर में दिखे हत्या के संदिग्ध, एटीएस ने सुबह 4 बजे की मदरसों के मुसाफिरखानों में छापेमारी
शाहजहांपुर। कमलेश तिवारी हत्याकांड के संदिग्ध शाहजहांपुर जिले में दिखाई दिए हैं। इसके बाद एसटीएफ ने जिले के कई होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानों में छापेमारी की। हत्याकांड के संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। फिलहाल एसटीएफ की टीम शाहजहांपुर में डेरा जमा दिया है।

जानकारी के मुताबिक कमलेश तिवारी की हत्या के संदिग्ध लखीमपुर जिले के पलिया से इनोवा गाड़ी बुक करा के शाहजहांपुर पहुंचे थे। संदिग्धों की शाहजहांपुर में होने की जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने सुबह 4 बजे कई होटलों, मदरसों और मुसाफिरखाना में ताबड़तोड़ छापेमारी की। रेलवे स्टेशन पर होटल पैराडाइस में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध हत्यारे दिखाई दिए हैं।
दोनों संदिग्धों ने रेलवे स्टेशन पर इनोवा गाड़ी छोड़ दी और पैदल ही रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाते हुए दिखाई दिए। एसटीएफ ने इनोवा गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि संदिग्ध शाहजहांपुर में ही कहीं छिपे हो सकते हैं या फिर इस रास्ते के जरिए कहीं और भागने की फिराक में हैं। बता दें कि लखनऊ में हिंदू समाज के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों से लखनऊ में पूछताछ की जाएगी। अहमदाबाद की कोर्ट ने तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी थी। कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ेंः कमलेश तिवारी हत्याकांड: मुरादाबाद में ट्रेन रोककर STF ने 5 संदिग्धों को उतारा, हो रही पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications