शाहजहांपुर: चिन्मयानंद की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी

शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने चिन्मयानंद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। चिन्मयानंद की अगली पेशी 30 अक्टूबर 2019 को होगी।बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चिन्मयानंद की पेशी हुई थी।

Judicial custody of Chinmayanand extended till October 30

30 अक्टूबर को होगी अलगी सुनवाई

लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। चिन्मयानंद 20 सितंबर 2019 से जेल में बंद हैं। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से उनकी पेशी की गई। कोर्ट ने चिन्मयानंद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अब चिन्मयानंद की अगली पेशी 30 अक्टूबर 2019 को होगी। चिन्मयानंद के वकील का कहना है कि वह स्वामी चिन्मयानंद की जमानत के लिए हाईकोर्ट मैं अपील करेंगे।

चिन्मयानंद को विशेष सुविधा देने का आरोप

बता दें, चिन्मयानंद मामले से जुड़ा हुआ एक और वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। इस वीडियो में कथित तौर पर खुद को जेल से रिहा बंदी बताते हुए एक युवक चिन्मयानंद को जेल में विशेष सुविधा दिए जाने के आरोप लगा रहा है। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि चिन्मयानंद के साथ अन्य बंदियों की तरह ही व्यवहार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+