शाहजहांपुर: चुनाव में इस्तेमाल के लिए घर में बन रहे थे अवैध तमंचे, दो गिरफ्तार

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए घर के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने छापेमारी करके दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से पुलिस ने भारी तादाद में बने अधबने तमंचे बरामद किए हैं। तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

illegal arms factory busted in shahjahanpur two arrested

मुखबिर की सूचना पुलिस ने की छापेमारी

कांट थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया निवासी राम किशोर के घर में पिछले लंबे समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का कार्य चल रहा था। जहां ग्राम नौगवां निवासी जागन भी अवैध तमंचे बना रहा था। पुलिस ने मुखबिर, की सूचना पर छापेमारी करके मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से 6 बने तमंचे और भारी तादाद में अधबने तमंचे बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

illegal arms factory busted in shahjahanpur two arrested

लोकसभा चुनावों में इस्तेमाल किए जाने थे अवैध तमंचे

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों में गड़बड़ी फैलाने के लिए भारी तादाद में अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे थे। आरोपियों के पास अवैध तमंचे बनाने का बड़ा आर्डर था, जिसको वह अपने घर के अंदर बनाकर तैयार कर तय समय पर देना चाहते थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी मौके से गिरफ्तार हो गए। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर के अंदर तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे। भारी तादाद में बने और अधबने तमंचे भी बरामद किए हैं। फिलहाल, पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+