'छोड़ दो, मेरे पति को मत मारो', रोती-बिलखती रही पत्नी के सामने लोगों ने उसे मार डाला

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद हादसे ने बड़ा रूप ले लिया। एक्सीडेंट के बाद बाइक युवक ने गांव वालों की मदद से दूसरे बाइक सवार युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने उसकी पत्नी को भी जमकर पीटा। पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गांव वालों ने युवक को पीटने के बाद उसके शव को कमरे मे बंद कर दिया। इसके बाद डायल 100 पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

husband beaten to death in front of his wife

थाना मदनापुर क्षेत्र के कुनिया जमालपुर निवासी महेश अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। वह बाइक से थाना निगोही के गड़ा गांव के पास से गुजर रहा था। तभी सामने से अचानक बाइक आ गई। दोनों बाइक सवारों की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद घटना के बाद मामला और बढ़ गया। क्योंकि दूसरा युवक कपिल यादव उसी गांव का रहने वाला था। टक्कर के बाद मौके पर भारी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने बाइक सवार महेश को उसकी ही पत्नी के सामने पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महेश के शव को भीड़ ने गांव के एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद भीड़ ने महेश की पत्नी को भी पीटना शुरू कर दिया। जिससे बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद धीरे-धीरे मौके से भीड़ कम हो गई। इस दौरान किसी ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

husband beaten to death in front of his wife

मृतक के भाई रामेश्वर का कहना है कि इतनी बड़ी बात नहीं थी कि मेरे भाई को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। अब हमें न्याय चाहिए। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजनों का कहना है कि नेताओं के दबाव मे आकर पुलिस कार्रवाई से बच रही है। डॉक्टर नितिन तिवारी का कहना है कि मृत हालत में महेश नाम के युवक को अस्पताल में लाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पत्नी को भी घायल हालत में लाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है। निगोही थाने के इंस्पेक्टर दलवीर सिंह का कहना है कि दो बाइक का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+