सरेंडर करने पुलिस स्टेशन जा रहा था युवक, रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मार दी गोली

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गैंगवार के चलते एक युवक को रास्ते में घेरकर बीच रोड पर गोली मार दी गई। घायल युवक एक मुकदमे में वांछित था। वह थाने पर सरेंडर करने जा रहा था। थाने से महज एक किलोमीटर दूर ही दूसरे पक्ष ने युवक घेरकर गोली मार दी। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक किलोमीटर दूर रह गया था थाना

एक किलोमीटर दूर रह गया था थाना

घटना थाना जलालाबाद से एक किलोमीटर दूर नगरिया पुलिया के पास की है। मोहल्ला गौसनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष पर दो दिन पहले मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर आयुष के घर सख्ती से कार्रवाई की तो आरोपी आयुष आज थाने पर सरेंडर करने जा रहा था। वह जैसे थाने से किलोमीटर दूर तक पहुंच गया था।

बदमाशों ने घेरकर मारा

बदमाशों ने घेरकर मारा

घायल के मुताबिक उसके उपर एक मुकदमा दर्ज था। उसने कहा कि पुलिस मेरे घर पर काफी तोड़फोड़ कर रही थी। इसलिए वह हाजिर होने थाने पर जा रहा था। लेकिन रास्ते में अनुराग दीक्षित और उसके दो साथियों ने घेर लिया और जैसे भागने की कोशिश की तो आनुराग ने गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि घायल आयुष और इलाके का रहने वाला अनुराग दिक्षित के बीच गैंगवार चलता है। दो दिन पहले अनुराग दीक्षित ने ही अपहरण का आरोप लगाकर आयुष के उपर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आज जब आरोपी आयुष थाने पर हाजिर होने जा रहा था। तभी रास्ते मे घेरकर उसको गोली मार दी गई। अब घायल ने आरोप अनुराग दिक्षित पर लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं सीओ बीपी सिंह का कहना है कि एक युवक को रास्ते गोली मार दी गई है। उसको अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+