भाजपा विधायक कार में बैठे देखते रहे, गनर रोड पर गालियां देकर कार चालक और पत्रकार को लाठी से मारता रहा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक की गाड़ी जाम में फंस गई जिसके बाद उनके गनर ने सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए एक कार चालक को पीट दिया। इस घटना को कैमरे में कैद करने वाले पत्रकार के साथ भी गनर ने गालियां देते हुए मारपीट की और उनका मोबाइल तोड़ दिया। हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग पर गनर की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद एसपी एस आनंद ने गनर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि गनर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

मामला शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र के हुलासनगर क्रॉसिंग का है। वहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई थी जिसके बाद वहां जाम लग गया था। कार चालक और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो रहा था। कार चालक ट्रक ड्राइवर से नुकसान की भरपाई करने को कह रहा था। तभी जाम में फंसे कटरा विधानसभा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की गाड़ी से उतरकर उनका गनर राहुल कुमार लाठी लेकर आया और कार चालक पर बेरहमी से लाठी बरसाने लगा। गनर गालियां दे रहा था और बेतहाशा लाठी भांज रहा था। कार चालक का मोबाइल भी गनर ने तोड़ दिया। गनर की इस गुंडई को वहां जाम को कवर कर रहे पत्रकार वाजिद हुसैन ने कैमरे में कैद कर लिया।

कार चालक को पीटने के बाद गनर पत्रकार वाजिद हुसैन पर टूट पड़ा। विधायक का दूसरा गनर भी गाड़ी से निकलकर आ गया। पत्रकार वाजिद हुसैन का आरोप है कि गनर ने उसको लाठी से पीटा, गालियां दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पत्रकार के मुताबिक, कार में बैठे भाजपा विधायक इस घटना को देखते रहे और उन्होंने गनर को नहीं रोका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और टीवी चैनलों पर भी इस खबर को दिखाया गया। इसके बाद एसपी एस आनंद ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने गनर राहुल कुमार को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बता दिया गया है कि जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया जाय।
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications