किशोरी को किडनैप कर जंगल में रेप, बस से दिल्ली ले जाते वक्त होश आया तो चीखें सुन यात्रियों ने बचाया
शाहजहांपुर। यूपी में शाहजहांपुर थाना जैतीपुर क्षेत्र की एक किशोरी को किडनैप कर लिया गया। तीन लोग उसे जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। उसे बाद सभी दरिंदे उसे दिल्ली ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में बस में किशोरी को होश आ गया। वह रोने लगी तो यात्रियों को संदेह हुआ। बस रोक दी गई और फिर एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को अपने साथ लेकर मेडिकल के लिए भिजवाया। उसके बाद दो अन्य बलात्कारियों की तलाश में जुट गई।

संवाददाता के अनुसार, घटना तब घटी जब एक किशोरी अपने घर के अंदर सो रही थी। परिवार भी सोया था। उसी दौरान गांव के तीन दबंग घर में घुस आए और किशोरी को अगवा करके जंगल में ले गए। वहां तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद दरिंदों ने किशोरी को नशा कराया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद किशोरी को अगवा करके रोडवेज की बस से दिल्ली ले जा रहे थे। तभी उसको रास्ते में होश आ गया। किशोरी चीखी-चिल्लाई। ड्राईवर ने बस को रोक दिया। बस में बैठे यात्रियों ने किशोरी को अगवा करके ले जा रहे एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। ड्राईवर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करके उसके परिजनों को सूचना दी।

किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के तीन दबगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि, दो की तलाश की जाने लगी। पुलिस ने पीङिता को मेडिकल के लिए भिजवाया। एसओ रूकुम सिंह का कहना है कि किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना होना बताया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications