8 साल से टीबी की बीमारी से परेशान थी महिला, अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में टीबी की बीमारी से तंग आकर महिला ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया है। महिला का इलाज किया जा रहा है। बता दें, जहां से महिला कूदी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

आठ से बीमार है महिला
थाना कांट के ग्राम रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय अफसाना पत्नी मुबारक को जिला अस्पताल मे बीते मंगलवार को भर्ती कराया गया था। अफसाना को पिछले आठ से टीवी की बीमारी है, जिससे वह बेहद परेशान रहती है। महिला के साथ उसकी सास सईदा बेगम थी, जो चाय लेने के लिए बाहर गई थी। तभी अफसाना बेड से उतरकर बाहर आई और डीवीडी वॉर्ड के बाहर लगी रेलिंग के बीच से छलांग लगा दी।

बच गई महिला की जान
अफसाना नीचे जमीन पर गिरी, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। महिला के जमीन पर गिरते ही जिला अस्पताल मे हड़कंप मच गया। महिला को तुंरत ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया है। महिला को फिर डीवीडी वॉर्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिला अस्पताल की लापरवाही तब सामने आई जब डीवीडी वॉर्ड के बाहर एक भी सीसीटीवी नहीं मिला, जबकि जिला अस्पताल प्रशासन इस बात के दावे करता है की जिला अस्पताल मे सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर डीवीडी वॉर्ड के पास सीसीटीवी लगा होता तो महिला को कूदने से बचा लिया गया होता।

सास से कही थी ये बात
मरीज की सास सईदा बेगम का कहना है कि अफसाना को पिछले आठ साल से टीवी की बीमारी है। वह बेहद परेशान रहती है। वह कई बार कह चुकी थी कि अगर उसके पास से कोई गया तो कुछ बड़ा हो जाएगा। वह चाय लेने के लिए बाहर निकली और तभी उसने छलांग लगा दी। ईएमओ राहुल यादव का कहना है कि महिला के कूदने से उसकी कमर पर चोंटे आई हैं। महिला का इलाज किया जा रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications