शाहजहांपुर: कर्ज न चुका पाने से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कर्ज की वजह से युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पर 6 लाख रुपए का कर्ज था। तय समय पर वह कर्ज का ब्याज चुका देता था, लेकिन कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। पिछले काफी वक्त से वह डिप्रेशन मे चल रहा था। रविवार को युवक ने कमरे के अंदर खुद के गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

debt ridden man shot himself in shahjahanpur

छह लाख का लिया था लोन

दरअसल, थाना बंडा के देवकली गांव में रहने वाले जोगिंदर सिंह ने रविवार को अपने कमरे के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जोगिंदर ने दो साल पहले बैंक से दो लाख रुपए का लोन लिया था। इसके अलावा उसने चार लाख रुपए का प्राईवेट लोन भी लिया। वह तय समय पर कर्ज का ब्याज चुका रहा था, लेकिन उसका कर्ज अदा नहीं हो पा रहा था। इसी बात से वह काफी परेशान था। पिछले काफी समय से जोगिंदर डिप्रेशन मे चल रहा था।

गोली की आवाज सुनकर दौड़ी पत्नी

जोगिंदर सुबह से अपने कमरे के अंदर था। उसकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। गोली चलने की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी और वह सीधे कमरे में गई, जहां लहूलुहान हालत मे जोगिंदर जमीन पर पड़ा था और तमंचा उसके पास पड़ा था। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच भी शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Recommended Video

    शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+