ये कलेक्टर घर-घर जाकर दे रहे न्योता, सबको बोल रहे सिर्फ एक ही बात-'वोट देने जरूर आना'

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव करीब आते ही जिला प्रशासन ने अनोखे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम भी शुरू कर दिए है। यहां खुद डीएम और एसपी स्कूली बच्चों की टोली के साथ घर-घर जाकर जनता को निमंत्रण पत्र बाटें। ये ऐसे बूथ हैं जहां पर पिछले चुनाव मे 15 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम ने इस पहल को शुरू किया है। ये मुहीम चुनाव से एक दिन पहले तक जारी रहेगी। इतना नही इस टोली के साथ महिलाओं की भी टोली चल रही है। जो महिलाओं को मेंहदी लगा रही है।

collector giving invitation to the locals to cast their vote

यूपी के शाहजहांपुर में चुनाव को अभी 45 दिन बाकी है। डीएम अमृत त्रिपाठी की अनोखी पहल शूरू की है। ये पहल मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर है। जिला प्रशासन स्कूली बच्चो के साथ 45 दिन तक लगातार उन बूथ पर जाएगा। जहां पर पिछले चुनाव मे मतदान कम हुआ था। साथ ही जिला प्रशासन उन कारणों को भी तलाश करेगा कि आखिर इतना कम मतदान इन बूथ पर क्यों होता है। इसी के चलते ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र छपवाए है। ये पत्र बिल्कुल वैसे है जैसे शादी के कार्ड होते है। जिस तरह से लोग शादी का कार्ड देकर शादी मे आने के लिए कहते है उसी तरह से डीएम एसपी के साथ बच्चो की टोली भी जनता को निमंत्रण पत्र देकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए बुला रहे है।

collector giving invitation to the locals to cast their vote

ये टोली घरों मे रहने वाली उन महिलाओं के मेंहदी लगा रही हैं। जिन महिलाओं को मतदान केंद्र तक वोट डालने नहीं जाती है। उनके हाथ पर लिखा जा रहा है कि मतदान करें। इस मुहीम को नगर विधानसभा के चेतराम जूनियर हाईस्कूल से शुरू किया गया है। क्योंकि इस मतदान केंद्र पर पिछले चुनाव मे 15 प्रतिशत से कम वोट पड़े थे।

डीएम अमृत त्रिपाठी का कहना है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निमंत्रण पत्र बाटे जा रहे हैं। मतदान के प्रति जागरूकता बङाई जा रही है। उनको वोट डालने का महत्व को बताया जा रहा है। साथ ही महिलाओं के हाथो पर मेंहदी भी लगाई जा रही है। उनका कहना है कि यहां चुनाव मे अभी 45 दिन बाकी है। इसलिए मतदान से एक दिन पहले तक ये मुहीम जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+