BJP MLA मानवेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, दूसरी बार बने थे विधायक, लंबे समय तक कांग्रेस में भी रहे

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से भारतीय जनता पार्टी के MLA मानवेंद्र सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है।

कांग्रेस पार्टी से अपनी राजनीति शुरू करने वाले मानवेंद्र सिंह करीब 15 सालों तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। उसके बाद साल 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा से चुनाव लड़ा।

bjp-mla-from-shahjahanpur-manvendra-singh-dies-in-delhi

2017 में हुए ददरौल विधानसभा से विधायक बने उसके बाद 2022 चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें टिकट दिया गया था। 2022 में भी मानवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए थे।

विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके आवास पर उनके समर्थकों का जुटान शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर उनके आवास पर आएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लीवर की बीमारी से थे ग्रसित
उनके साथ के लोगों का कहना है कि विधायक मानवेंद्र सिंह लीवर की बीमारी से काफी समय से परेशान चल रहे थे। दिल्ली स्थित अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

फिलहाल मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद शाहजहांपुर के सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा दुख जताया गया है। भाजपा नेताओं के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों और उनके शुभचिंतक उनके आवाज पर जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+