रेलवे नियमों की धज्जियां उड़ाते बीजेपी कैबिनेट के मंत्री, रेलवे फाटक के नीचे से किया ट्रैक पार

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। आम जनता रेल नियमों को तोड़ते हुए धड़ल्ले से चलते हैं और इन पर कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में खुद कैबिनेट मिनिस्टर ही रेल नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल हु्आ ये कि ट्रेन गुजरने के कारण रेलवे फाटक बंद था। तभी कैबिनेट मिनिस्टर का काफिला पहुंच गया। मिनिस्टर को इतनी जल्दी थी कि वह फाटक खुलने का इंतजार नहीं कर सके और वह गाड़ी से उतरे और बंद रेलवे फाटक के नीचे पटरी पार करते हुए दूसरी साइड चले गए। इससे पहले भी कैबिनेट मिनिस्टर रेल नियमों को तोड़कर सुर्खियों में आ चुके हैं।

bjp minister suresh khanna crossing rail track ignoring rules

कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने बीते रविवार को निगोही थाना क्षेत्र मे कई कार्यक्रम निपटाने के बाद उन्होंने खुदागंज क्षेत्र का रुख किया। मिरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग पर कई दिन से काम चल रहा है। जिससे कसरक हॉल्ट पर काफी जाम की स्थिति बनी रहती थी। रविवार को भी कसरक हॉल्ट के पास रेलवे फाटक पर दोनों ओर काफी लंबा जाम लगा था। तभी वहां कैबिनेट मिनिस्टर का काफिला पहुंच जाता है। कुछ देर मिनिस्टर ने गाड़ी में बैठकर फाटक खुलने का इंतजार किया। लेकिन ज्यादा टाइम होने के कारण मिनिस्टर गाड़ी से उतरे और फाटक के नीचे से पटरी पार करते हुए फाटक के दूसरी ओर चले गए।

bjp minister suresh khanna crossing rail track ignoring rules

फाटक के दूसरी साइड पर उनके समर्थक ने दूसरी गाड़ी मंगवा ली थी। जिसमें बैठकर वह खुदागंज के लिए निकल गए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी थे। समर्थकों ने भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेलवे फाटक को पार करते हुए निकल गए। आपकों बता दें कि इससे पहले सुरेश कुमार खन्ना लखनऊ जाने के लिये रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां थोड़ा लेट हो जाने पर ट्रेन चल दी थी। जिसके बाद कैबिनेट मिनिस्टर को भागकर ट्रेन मे चढ़ना पड़ा था। उसके बाद लखनऊ चंडीगढ़- एक्सप्रेस को मोहनगंज रेलवे क्रॉसिंग पर चेन खींचकर रोका गया था तब जाकर कैबिनेट मिनिस्टर ट्रेन पर चढ़ पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+