भाजपा के स्टार प्रचारक ने भगवान राम और हनुमान को बताया चौकीदार, वीडियो
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। अभी तक आपने बीजेपी नेताओं और पीएम मोदी को चौकीदार बताते सुना होगा। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक बीजेपी के स्टार प्रचारक ने भगवान राम और हनुमान को भी सभा के दौरान चौकीदार बता दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। भगवान के नाम पर अभी भी बीजेपी नेता वोट मांगने से बाज नहीं आ रहे हैं।

दरअसल बीजेपी नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज कश्यप को बीजेपी ने लोकसभा का स्टार प्रचारक बनाया है। मनोज कश्यप जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र मे बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर के पक्ष मे सभा कर रहे थे। जिसमें इलाके के भारी तादाद मे लोग इकट्ठा हुए थे। सभा के दौरान संबोधित करते मनोज कश्यप ने भगवान राम और भगवना हनुमान को चौकीदार बता दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि आपने अभी तक चौकीदार शब्द पीएम मोदी के लिए बीजेपी नेताओं के लिए सुना होगा। लेकिन विपक्षी पार्टियां चौकीदार को चोर भी बता रहे हैं। लेकिन अब बीजेपी नेता प्रचार के दौरान भगवान को भी चौकीदार बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा से बात की तो उनका कहना था कि हमने वीडियो देखा नहीं है। इसलिए इन विषयों पर हमारा कोई कमेंट्स नहीं है। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया था जिसके बाद खूब सियासी घमासान मचा था।
ये भी पढ़ें- क्लिक कर विस्तृत से जानें शाहजहांपुर लोकसभा सीट के बारे में












Click it and Unblock the Notifications