चिन्मयानंद के मोबाइल से रिकवर किया गया डिलीट हुआ डाटा, कोर्ट में किया जाएगा पेश
शाहजहांपुर। भोपाल फोरेंसिक लैब ने चिन्मयानंद के मोबाइल से डिलीट हुआ डाटा रिकवर कर लिया है। अब इसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, एसआईटी 22 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।

चिन्मयानंद के मोबाइल पर 22 अगस्त को पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने का धमकी भरा व्हाट्सऐप मैसेज भेजा गया था। चिन्मयानंद ने यह मेसेज कॉलेज में विधिक कार्य देख रहे अधिवक्ता ओम सिंह के मोबाइल पर भेज दिया था। एसआईटी ने जब चिन्मयानंद के मोबाइल को कब्जे में लिया तो उसमें फिरौती वाला मैसेज सहित अन्य कई मैसेज डिलीट थे। चूंकि चिन्मयानंद ने अधिवक्ता ओम सिंह के मोबाइल पर मैसेज भेजा था, इसलिए एसआईटी ने अधिवक्ता के मोबाइल को कब्जे मेें लेकर फोरेंसिक लैब भेजा था।
चिन्मयानंद का मोबाइल भोपाल फोरेंसिक लैब भेजा गया था। भोपाल लैब में चिन्मयानंद के मोबाइल से डिलीट डाटा रिकवर भी हो गया। डाटा मिलने से यह बात पुष्ट हो गई कि चिन्मयानंद ने अपने वकील ओम सिंह को उनके मोबाइल पर फिरौती वाला मैसेज एसपी से शिकायत करने के लिए फारवर्ड किया था।












Click it and Unblock the Notifications