युवक की मौत के बाद छिप गया ऑटो ड्राइवर, लोगों ने खेत में ढूंढ लिया और फिर मारा

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे पर ऑटो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। टक्कर मारने के बाद ऑटो ड्राइवर खेतों मे छिप गया लेकिन, ग्रामिणों ने उसको ढूंढ लिया और जमकर पिटाई की। बवाल बढ़ता देख आलाधिकारी और भारी पुलिस बल मौका पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।

auto driver beaten by the mob after accident

दरअसल घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस थर्मल पावर के पास की है। ग्राम परमाली निवासी 28 वर्षिय संजीव रिलायंस थर्मल पावर में जॉब करता था। वह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही फैक्ट्री के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक उछलकर जमीन पर गिरा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच ऑटो चालक मौके से भागकर कहीं खेतों में छिप गया। गुस्साए लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

auto driver beaten by the mob after accident

सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे उसके बाद परिजनों से बात की। लेकिन परिजन जाम खोलने को राजी नहीं थे। वह पुलिस प्रशासन से ठोस आश्वासन चाहते थे। फिलहाल जिला प्रशासन ने बीमा कंपनी से पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने और जिला प्रशासन कि तरफ से 70 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया उसके बाद ही जाम खोला गया। वहीं ग्रामिणों ने जाम लगाने के बाद ड्राइवर की तलाश शुरू की। घटना के बाद ड्राइवर पास के खेतों मे छिप गया था। ग्रामीणों ने खेतों में उसे पकड़ लिया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को आजाद कराया और अपनी हिरासत में लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+