Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे तब यह शख्स कटवा लेगा अपनी दाढ़ी, सालों से कर रहा इंतजार

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पांच साल से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई है। उसका कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 2014 में मोदी पीएम बनते ही ये साहब उनके फैन बन गए। इस शख्स को मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं बेहद पसंद आईं। तब उन्होंने कसम खाई कि अब जब दोबारा मोदी पीएम बनेंगे और जब वह दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे तब वह अपनी दाढ़ी कटवाएंगे। तो आज वो दिन आ गया। एक तरफ पीएम मोदी शपथ लेंगे तो दूसरी तरफ इस शख्स की दाढ़ी कटेगी।

After PM oath modi fan will cut his long beard

इस शख्स का नाम राजाराम है, इनकी उम्र 55। राजाराम के दो बच्चे हैं जो अब पंजाब में रहकर जाॅब कर रहे हैं। थाना सदर बाजार के झंडा इलाके में रहते हैं। इनका रोजगार प्रसिद्ध चूड़ी वाली गली में होता है। वहां पर राजाराम जूते मरम्मत का कार्य करते हैं। राजाराम के मुताबिक 2014 में नरेन्द्र मोदी पीएम बने थे। पीएम बनते ही कुछ फैसले मोदी ने ऐसे लिए। उन फैसलों से हम उनके फैन हो गए। उसके बाद कई योजनाएं ऐसी आईं जो गरीबों के लिए थीं। वरना दूसरी सरकारों में योजनाओं का लाभ पाने के लिए रिश्वत देना पड़ती थी। लेकिन दलालों का कोई काम बचा ही नहीं। पांच साल बीत चुके है हमने अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई है। क्योंकि जब पीएम मोदी ने शपथ ली थी उस वक्त तो हम इतना खुश नहीं थे।

एक के बाद एक उनके फैसलों से हम उनके फैन बनते चले गए। तब हमने सोच लिया था कि अब अपनी दाढ़ी उस दिन कटवाएंगे जिस मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। दूसरी बार देश की जनता ने 2019 मे मोदी को पीएम चुना है। आज मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाहजहांपुर में राजाराम उनके शपथ कार्यक्रम के दौरान अपनी दाढ़ी कटवाएंगे।

राजाराम बताते हैं कि हम भी बेहद गरीब हैं। हमें आजतक कभी किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। पांच साल पहले वह बसपा समर्थक रहा करते थे। लेकिन सरकारें आईं और चली गईं। लेकिन उनकी शुरू हुई योजनाओं का लाभ गरीब तक नहीं पहुंच पाता था। सबने प्रदेश को लूटा है। योजना लाभ पाने के लिए उन सरकारों में गरीबों को घूस देना पड़ती थी। लेकिन पीएम मोदी ने दलालों का ही सफाया कर दिया है। हमें योजना का लाभ नहीं मिला तो क्या हुआ मगर देश में लाखों गरीबों को तो योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+