यूपी: गले में तख्ती डाल घूम रहा युवक, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद, मैं बदला लूंगा'

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। जम्मू-कश्मीर मे आतंकवादी हमले मे शहीद हुए जवानों से पूरा देश गुस्से में है। यूपी के शाहजहांपुर में सलमान खान नाम का शख्स ने प्रधानमंत्री से मांग की है, हमें पाकिस्तान जाने की इजाजत दें। वह पाकिस्तान मे आतंकवादियों का खात्मा करना चाहता है। सलमान अपने शरीर पर तिरंगा बनाकर धरने पर भी बैठा ओर अब पूरे शहर में घूम रहा है। गले मे एक तख्ती भी डाली है जिस पर लिखा है कि मैं सलमान खुद लूंगा बदला। फिलहाल सलमान प्रधानमंत्री से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांग रहा है।

A youth demanded revenge after pulwama attack in UP

जम्मू-कश्मीर मे सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकवादी हमले के बाद जवान शहीद हुए थे। देश में पाकिस्तान और आतंकवाद एक खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। जवानों के शहीद होने से आहत एक सलमान खान नाम का शख्स अपने शरीर पर तिरंगा बनाकर ओर गले मे तख्ती डालकर शहीद प्रतिमाओं के पास धरने पर बैठ गया और उसके बाद पूरे शहर मे घूम रहा है।

सलमान खान शहीद हुए जवानों से बेहद आहत है। उसका कहना है कि जबसे होश संभाला तबसे देश को आतंकियों से जूझते देखा है। लेकिन अब पाकिस्तान और आतंकवादियों का खात्मा चाहते हैं। पाकिस्तान और आतंकियों का खात्मा वह खुद करना चाहता है। उसने तख्ती पर लिखा भी है कि मैं सलमान खान खुद बदला लूंगा।

सलमान खान का कहना है कि वह प्रधानमंत्री से इजाजत मांग रहा है कि वह हमें पाकिस्तान जाने की इजाजत दें। वह खुद शहीदों का बदला लेना चाहता है। उसका कहना है कि हमे अपनी जान की फिक्र नहीं है। पर आये दिन जवानों और देश पर आतंकियों के हमले से परेशान हैं और आहत भी। इसलिए मेरी जान जाएगी हमे फर्क नहीं पङेगा लेकिन आतंकियो और पाकिस्तान का खात्मा तो हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+