शाहजहांपुर मैनेजर हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, खंबे से बांधकर पीटने का वीडियो भी हुआ था वायरल
शाहजहांपुर में हुए ट्रांसपोर्ट मैनेजर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पिटाई में इस्तेमाल हुआ डंडा और रस्सी बरामद की गई है।

शाहजहांपुर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट मैनेजर शिवम् की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट मैनेजर को खंभे से बांधकर बर्बर तरीके से पीटा था। जिसके बाद पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। शाहजहांपुर पहुंचे आईजी बरेली रेंज राकेश सिंह ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खंभे से बांधकर लोहे की रोड से पीटा
दरअसल, दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी जहां चोरी के शक में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्टों में दावा किया गया था कि उस व्यक्ति को उसके मालिक के आदेश पर खंभे से बांधकर लोहे की रोड से तब तक पीटा गया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। यही नहीं बल्कि साजिश के तहत लड़के की मौत के बाद उसके शव को एक सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया था।

4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
वहीं कल मृतक का पीटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल शिवम गुप्ता, बंकिम सूरी, गोविंद गुप्ता और राघव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

पिटाई में इस्तेमाल हुआ डंडा और रस्सी बरामद
बता दें कि आरोपियों के पास से पिटाई में इस्तेमाल हुआ डंडा और रस्सी बरामद की गई है। आईजी बरेली रेंज राकेश सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के 4 आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। आई जी का कहना है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी फरार अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications