परिवार के साथ शादी में शामिल होकर लौटी थी बेटी, सुबह गांववालों ने दी ये बुरी खबर
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में 14 साल की नाबालिग की लाश अर्धनग्न अवस्था में खेत में पड़ी मिली। नाबालिग का सिर कुचला गया था। साथ ही उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ शादी से वापस लौटी थी बेटी
घटना थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली 14 साल की नाबालिग का शव गांव से बाहर करीब 500 मीटर की दूसरी पर खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतका की मां के मुताबिक, बीती रात गांव मे शादी थी। वहां परिवार के साथ बेटी भी शादी में गई थी। शादी से खाना खाने के बाद बेटी भी वापस आ गई थी। मां के मुताबिक उसकी बीस दिन की एक और बेटी है। छोटी होने के कारण उस बेटी को अपने साथ लेकर सो गए थे। दूसरी बेटी को घर के अंदर सोने के लिए भेज दिया। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं है। सुबह ग्रामीणों से खबर लगी कि मेरी बेटी की लाश खेत में पड़ी है। उनका कहना है कि मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

क्या कहती है पुलिस
एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि खेत से नाबालिग की लाश मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से बात की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके से सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications